Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: निरसा के देबियाना बाउरी टोला में अवैध उत्खनन के दौरान धंसी जमीन

Nirsa: निरसा (Nirsa)  अवैध उत्खनन के कारण निरसा थाना क्षेत्र के देबियाना नीचे बाउरी टोला में शनिवार शाम करीब चार बजे तीन सौ मीटर के दायरे में पांच फीट गहरा भूधंसान हुआ.  भूधंसान से पांच घरों में दरारें पड़ गई.  दिलीप बाउरी के घर की चहारदीवारी गिर गई. घटना अवैध उत्खनन के दौरान की बताई जाती है, जिसमें चार लोग घायल हुए हैं.  साथी घायल को निकाल कर गोपनीय स्थान पर इलाज के लिए ले भागे. इतनी बड़ी घटना के बाद सम्पर्क करने पर सीएचबी ग्रुप के अभिकर्ता उमेश चौधरी ने अनभिज्ञता जाहिर की है.  बाद में उन्होंने फोन ही उठाना बंद कर दिया.

 घायलों को ले भागे साथी

प्राप्त समाचार के अनुसार आज शनिवार शाम करीब चार बजे निरसा थाना क्षेत्र के देबियाना नीचे बाउरी टोला में अवैध उत्खनन के दौरान भारी आवाज के साथ तीन सौ मीटर के दायरे में भूधंसान हुआ, जिसमें पांच फीट गड्ढा हो गया. कोका बाउरी, बिनोद बाउरी, काबुल बाउरी, दिलीप बाउरी, माया बाउरी व सतीश बाउरी के मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए,जबकि  दिलीप बाउरी के मकान का बाउंड्रीवाल पूरी तरह धराशायी हो गया. सूत्रों के अनुसार जिस समय भूधंसान हुआ, उस समय अवैध उत्खनन का कार्य चल रहा था.  चार लोगों के घायल होने की बात सामने आई है, जिसे उसके साथी निकाल कर गोपनीय स्थान पर इलाज के लिए ले गए.

 अधिकारी ने जताई अनभिज्ञता

सूत्र के अनुसार पिन्टू बाउरी अवैध उत्खनन का संचालक बताया जाता है जो इस धंधे में वर्षों से संलिप्त है. स्थानीय लोंगों ने बताया कि डंगाल की ओर न काटकर गांव की ओर ही अवैध उत्खनन किया जाता रहा है, जिसका परिणाम है भूधसान. सूत्र बताते हैं कि वर्षों पूर्व भी भूधंसान  में घर क्षतिग्रस्त हुए थे. उस समय स्व गुरुदास चटर्जी निरसा के विधायक थे. उनकी पहल पर प्रभावित लोंगों को अन्यत्र बसाने के लिये घर भी बनवाया गया था, मगर प्रभावित व्यक्ति वंहां नही गया. अब उसमें गुलगुलिया ने रैन बसेरा बना लिया है. इस सम्बन्ध में जब यह संवाददाता सीएचबी ग्रुप के अभिकर्ता उमेश चौधरी से सम्पर्क किया तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए घटना को ही बेबुनियाद बता दिया, जबकि हजारों लोंगों ने भूधसान व घरों में पड़ी दरारों को देखा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही