Search

 
 
 

धनबादः झारखंड मैदान में लंगर सेवा का शुभारंभ, हर माह की 21 तारीख को मिलेगा मुफ्त भोजन

संस्था के सचिव विकास साव ने बताया कि कई ऐसे लोग हैं जिन्हें नियमित भोजन नहीं मिल पाता है. इसे देखते हुए नई पहल ने यह सेवा प्रारंभ की है. हर महीने की 21 तारीख को झारखंड मैदान में दोपहर में लोगों के बीच भोजन का वितरण किया जाएगा.
 

Dhanbad : सत्यम शिवम सुंदरम क्लब धनबाद की इकाई ‘नई पहल’ के हीरापुर स्थित झारखंड मैदान लंगर सेवा की शुरुआत की है. इस पहल का उद्देश्य शहर के जरूरतमंद व  असहाय लोगों को निःशुल्क भरपेट भोजन उपलब्ध कराना है. संस्था के सचिव विकास साव ने बताया कि कई ऐसे लोग हैं जिन्हें नियमित भोजन नहीं मिल पाता है. इसे देखते हुए नई पहल ने यह सेवा प्रारंभ की है. हर महीने की 21 तारीख को झारखंड मैदान में दोपहर में लोगों के बीच भोजन का वितरण किया जाएगा.


लंगर सेवा के तहत जरूरतमंदों को स्वच्छ, पौष्टिक व ताजा भोजन उपलब्ध कराया जाएगा. संस्था का लक्ष्य है कि यह सेवा निरंतर और व्यवस्थित रूप से चलती रहे. लंगर सेवा के शुभारंभ के मौके पर समाजसेवी श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, युवा संघर्ष मोर्चा के संस्थापक दिलीप सिंह, कुंभनाथ सिंह, धनबाद थाना प्रभारी मनोज पांडे, विकास रंजन उर्फ पप्पू सिंह, मनोज मालाकार, अधिवक्ता सुबोध कुमार, रीना साहू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही