Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : झरिया में दिनदहाड़े कार से ले उड़ा लैपटॉप

Advertisement
Advertisement
चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद, झरिया थाना में शिकायत दर्ज jharia : झरिया के कतरास मोड़ चौक पर शुक्रवार 23 जून को दिनदहाड़े कार से लैपटॉप निकालकर ड्राइवर के सामने से चोर फरार हो गया. भुक्तभोगी ने इसकी लिखित शिकायत झरिया थाना में की है. भुक्तभोगी प्रत्यूष अग्रवाला ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वह लक्षमनिया मोड़ स्थित आवास से सरायढेला स्थित प्रतिष्ठान अपने वाहन (संख्या HR 26DR 4730) से जा रहे थे, तभी कतरास मोड़ पर एक युवक ने कार से मोबिल लीक होने की बात कही. फ़ौरन मैंने गाड़ी को सड़क किनारे लगाया और उतर कर उसका अगला हिस्सा को देखने लगा, तभी पीछे से युवक आया और कार की अगली सीट पर रखे लैपटॉप बैग को उठाकर फरार हो गया. बैग में लैपटॉप, प्रतिष्ठान की चाबी और जरूरी कागजात थे. पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की यह घटना कैद हो गई है. फिलहाल झरिया पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह भी पढ़ें: धनबाद-भुवनेश्वर">https://lagatar.in/dhanbad-bhubaneswar-special-train-will-now-run-till-september-1/">धनबाद-भुवनेश्वर

स्पेशल ट्रेन अब एक सितंबर तक चलेगी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही