Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीते 30 घंटे, पुलिस को लूट का सुराग तक नहीं

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: तीस घंटे बाद भी पुलिस को सदर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी स्थित राजशिला अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर अकेली बुजुर्ग महिला से लूट का सुराग नहीं मिला है. डीएसपी अमर कुमार पांडे ने लगातार  से कहा कि अभी तक ठोस सुराग नहीं मिला है. CCTV फुटेज खंगाले गए हैं. जांच की जा रही है. ज्ञात हो कि सोमवार, 23 मई की शाम 4 बजे बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर दो अपराधियों ने लूटपाट की थी.

SBI में है बेटी, पति नहीं हैं 

पीड़ित महिला नीलम सिन्हा ने लगातार  को बताया कि वह घर में अकेली थी. पति हैं नहीं. बेटी साथ रहती है. वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया [SBI] में कार्यरत है. बेटी बैंक गई थी. शाम करीब 4 बजे मार्केट जा रहे थे. घर में ताला बंद करने जा रहे थे कि चेहरा ढंके हुए दो अपराधियों ने पीछे से पकड़ लिया. आंख-मुंह बंद कर घर के अंदर एक रूम में ले गए. हाथ बांधकर पलंग के नीचे डाल दिया. एक अपराधी पकड़े हुए था जबकि दूसरा गोदरेज से कीमती सामान निकाल लिया. अपराधी एक घंटे तक घर में रहे. चौथे फ्लोर पर तीन फ्लैट है. एक में वह अकेले थी जबकि दोनों फ्लैट के लोग बाहर गए हुए हैं .

न सीसीटीवी और न गार्ड

उन्होंने बताया कि गोदरेज में चाबी लगी थी. अपराधी 60 हजार रुपए का सोने का बिस्किट, गहने और 25 हजार रुपए  नगद ले गए. लगभग 3 लाख रुपए की लूट हुई है. पीड़ित महिला ने बताया कि बैंक से लगभग 5 बजे बेटी आई. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. लगभग 6 बजे पुलिस आई. पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है.  सूचना पर डीएसपी अमर कुमार पांडे, थाना प्रभारी विनय कुमार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की. इस अपार्टमेंट में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है और न गार्ड है. इस कारण पुलिस को जांच में परेशानी आ रही है. यह भी पढ़ें : भाई">https://lagatar.in/dhanbad-after-the-death-of-brother-the-heart-of-married-brother-in-law-came-on-sister-in-law/">भाई

की मौत के बाद भाभी पर आया शादीशुदा देवर का दिल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही