Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पूर्व मध्य रेलवे के लिए उपलब्धियों से भरा रहा पिछला वित्तीय वर्ष

Dhanbad : पूर्व मध्य रेल के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 उपलब्धियों से भरा रहा. इस दौरान पूर्व मध्य रेल द्वारा माल लदान, यात्री यातायात एवं लदान से प्राप्त आय, स्क्रैप निष्पादन आदि के क्षेत्र में कई नये रिकॉर्ड बनाए गए. माल लदान - पूर्व मध्य रेल द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 179 मीलियन टन माल का लदान किया गया है. जो किसी एक वित्तीय वर्ष में पूर्व मध्य रेल द्वारा किया गया सर्वाधिक माल लदान है. पिछला सर्वाधिक माल लदान 167 मीलियन टन था, जो वित्तीय वर्ष 2021-22 में किया गया था. माल लदान से प्राप्त आय - वित्तीय वर्ष 2022-23 में माल लदान से कुल 22,601 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है. यह भी किसी एक वित्तीय वर्ष में पूर्व मध्य रेल द्वारा माल लदान से प्राप्त सर्वाधिक आय है. पिछला सर्वाधिक माल लदान से प्राप्त आय 19,327 करोड़ था जो वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्राप्त किया गया था. यात्री यातायात से प्राप्त आय - वित्तीय वर्ष 2022-23 में यात्री यातायात से कुल 3583 करोड़ की आय प्राप्त हुई है. यह भी किसी एक वित्तीय वर्ष में पूर्व मध्य रेल द्वारा यात्री यातायात से प्राप्त सर्वाधिक आय है. पिछला सर्वाधिक यात्री यातायात से प्राप्त आय 2948 करोड़ था, जो वित्तीय वर्ष 2019-20 में किया गया था. टिकट जांच से प्राप्त आय - वित्तीय वर्ष 2022-23 में टिकट जांच से दंडस्वरूप कुल 238 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ. यह भी किसी एक वित्तीय वर्ष में पूर्व मध्य रेल द्वारा टिकट जांच से दंडस्वरूप प्राप्त सर्वाधिक है. पिछला सर्वाधिक टिकट जांच से दंडस्वरूप प्राप्त आय 184 करोड़ था, जो वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्राप्त किया गया था. सकल प्रारंभिक आय - वित्तीय वर्ष 2022-23 में पूर्व मध्य रेल को सकल प्रारंभिक आय के रूप में कुल 26 हजार 770 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है. यह भी किसी एक वित्तीय वर्ष में पूर्व मध्य रेल द्वारा प्राप्त सर्वाधिक सकल प्रारंभिक आय है. पिछला सर्वाधिक सकल प्रारंभिक आय 22 हजार 281 करोड़ था, जो वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्राप्त किया गया था. स्क्रैप निष्पादन- वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित वार्षिक लक्ष्य 240 करोड़ रुपये की तुलना में 43 प्रतिशत अधिक का स्क्रैप बिक्री करते हुए 343.19 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया है. विदित हो कि पूर्व मध्य रेल का किसी एक वित्तीय वर्ष में सर्वाधिक स्क्रैप बिक्री का पिछला सर्वश्रेष्ठ स्क्रैप निष्पादन वित्तीय वर्ष 2019-20 में 307 करोड़ रुपया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही