Search

 
 
 

धनबाद : लोयाबाद में ट्रक के धक्के से मृत युवक का हुआ अंतिम संस्कार, पुलिस का फ्लैग मार्च

 

थाना पर हमला करने वालों की पहचान को सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Loyabad : लोयाबाद में मंगलवार की रात ट्रक के धक्के से कनकनी सात नंबर बस्ती निवासी युवक रवि भुइंया (26 वर्ष) की मौत के बाद उग्र ग्रामीणों ने लोयाबाद थाने पर हमला कर दिया था. उग्र भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था. हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से बुधवार को महौल शांत रहा. विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. गिरफ्तार ट्रक चालक कपिल वाजपेयी को कागजी प्रकिया पूरी कर जेल भेज दिया गया. इधर, बुधवार को दोपहर करीब दो बजे रवि भुइंया का शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की निगरानी में आवास लाया गया. शव पहुंचते ही बस्ती में मातम पसर गया. युवक की पत्नी, मां और अन्य परिजन दहाड़ मारकर रो पड़े. यह देख वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं. बाद में लिलौरी स्थान घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. लोयाबाद थाना प्रभारी राजन कुमार ने मृतक के भाई गरबा भुइंया सहित अन्य रिश्तेदारों को मुआवाजा दिलाने का आश्वासन दिया. इसके लिए उनसे जरूरी कागजात प्रस्तुत करने को कहा. इधर पुलिस ने थाना पर हलमा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है. हमलावरों को चिह्नित करने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है.

उग्र भीड़ ने थाना पर किया था जमकर बवाल व पथराव

मालूम हो कि मंगलवार की रात करीब सवा आठ बजे ट्रक की चपेट में आकर बस्ती निवासी बाइक सवार रवि भुइयां की मौत मौके हो गई थी. खबर मिलते ही युवक के परिजन ग्रामीणों के साथ थाना पहुंचे. बिना जानकारी दिए शव को धनबाद भेज दिए जाने से लोग आक्रोशित हो उठे और थाना में जमकर हंगामा किया. टायर जलाकर सड़क जाम कर दी. पुलिस के समझाने के दौरान भीड़ उग हो गई. एक युवक ने केंदुआडीह थाना प्रभारी आरएन ठाकुर की कॉलर पकड ली. इसके बाद महौल बिगड़ गया. पुलिस के साथ हाथापाई के बाद ग्रामीणों ने थाना पर हमला कर दिया. जमकर पत्थरबाजी की. घटना में पुटकी थाना के दरोगा दिलीप रंजन घायल हो गए. भीड़ को संभालने के लिए चार थानों की पुलिस के साथ ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, डीएसपी विधि व्यवस्था दीपक कुमार व प्रशिक्षु डीएसपी अर्चना खलखो को स्वंय मोर्चा संभालना पड़ा. यह भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-will-be-announced-soon-announcement-can-be-made-any-time-after-march-10//">लोकसभा

चुनाव का शंखनाद जल्द, 10 मार्च के बाद कभी भी हो सकती है घोषणा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही