Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ, जुझारू और बेबाक थे स्वर्गीय शशिकांत : सांसद पीएन सिंह

Advertisement
Advertisement
सांसद, विधायक सहित सैंकड़ों लोगों ने दिवंगत शशिकांत को किया याद, नम थी लोगों की आंखें
Maithon : भाजयुमो के एग्यारकुण्ड मण्डल अध्यक्ष शशिकांत दुबे की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिये मंगलवार 18 जुलाई को को कालीमण्डा धोबी घाट स्थित उनके आवास के समीप शोक सभा का आयोजन किया गया. सांसद पीएन सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, बाघमारा विधायक ढुलू महतो, भाजपा ग्रामीण ज्ञानरंजन सिन्हा व नितिन भट्ट सहित दर्जनों भाजपाइयों और स्थानीय लोगों ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए कामना की की गई.

    परिवार को मिलेगी हर ज़रूरी मदद : पीएन सिंह

सांसद पीएन सिंह ने दिवंगत शशिकांत दुबे की पत्नी और बूढ़ी मां को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. कहा कि स्व.दुबे भाजपा का सिपाही होने के साथ-साथ जूझारू सामाजिक कार्यकर्ता भी थे. समाज के दबे कुचले, गरीब पीड़ितों ने भी अपना रहनुमा खो दिया. वो ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ, जुझारू और बेबाक नौजवान थे. शोक सभा में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में दिवंगत दुबे के आश्रित पत्नी व मां को आर्थिक मदद करने की बात कही.

             रो पड़ीं विधायक अपर्णा सेन गुप्ता...

विधायक अपर्णा सेनगुप्ता भाषण के दौरान रो पड़ी. कहा कि स्व.शशिकांत दुबे की कमी खल रही है. उन्होंने कभी भी अपने लिये कुछ नहीं किया. वो जिंदादिल और गरीबों के मसीहा थे. शोक सभा में जुटी ये भीड़ इसका सबूत है. उनके परिवार को हर संभव मदद किया जायेगा. मौके पर मन्नू तिवारी, डब्लू बाउरी, जय प्रकाश सिंह, काजल नाग, अखिलेश्वर तिवारी, विनोद दास, धर्मजीत सिंह, रंजीत मोदी, भूपेंद्र सिंह, बापी सेनगुप्ता, धीरज सिंह, गुड़डू सिंह, अनिल यादव, प्रशांत बनर्जी, मुन्ना सिंह, अर्जुन सिंह, दीपा दास, दुर्गा देवी, रमेश पांडे, प्रदीप बाउरी आदि थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-grp-dsp-instructed-the-railway-police-for-the-safety-of-kanwariyas/">यह

भी पढ़ें : धनबाद: जीआरपी डीएसपी ने रेल पुलिस को दिया कांवरियों की सुरक्षा का निर्देश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही