Search

 
 
 

धनबाद लॉ कॉलेज के प्राचार्य विवाद ने तूल पकड़ा, विधायक का पुतला दहन

 
Dhanbad : लॉ कॉलेज के प्राचार्य का मुद्दा अब राजनीतिक हो गया है. लॉ कॉलेज शासी निकाय [गवर्निंग बॉडी] के अध्यक्ष और विधायक राज सिन्हा का पुतला 24 अगस्त को रणधीर वर्मा चौक पर आजसू छात्र संघ के नेताओं ने जलाया और नारेबाजी की. वे लॉ कॉलेज के सचिव पद से झारखंड आन्दोलनकारी स्व. बिनोद बिहारी महतो के पोते राहुल महतो को हटाए जाने से नाराज थे. आजसू छात्र संघ के इस कदम को राजनीति से जोड़ा जा रहा है. छात्र नेता फूलचंद महतो ने कहा कि आजसू छात्र संघ लंबे अरसे से लॉ कॉलेज में स्थायी प्राचार्य की मांग कर रहा है. लेकिन, मांग को लगातार अनसुना किया जा रहा है. राज सिन्हा लॉ कॉलेज शासी निकाय के अध्यक्ष है. बावजूद इसके उन्होंने कॉलेज के विकास के लिए कुछ नहीं किया. उन्होंने झारखंड आंदोलनकारी स्व. विनोद बिहारी महतो के पोते राहुल महतो को सचिव पद से हटा दिया. इसी के खिलाफ विधायक का पुतला दहन किया गया है. ज्ञात हो कि पिछले दिनों शासी निकाय [गवर्निंग बॉडी] के सचिव राहुल महतो ने लॉ कॉलेज के प्राचार्य अमरेन्द्र चौधरी को हटा दिया था. उन्होंने कमल किशोर को प्राचार्य बनाया. इस पर अमरेन्द्र चौधरी ने यह कहते हुए पद भार छोड़ने से इंकार कर दिया कि उन्हें हटाने का अधिकार शासी निकाय को है, सचिव को नहीं है. यह विवाद हल होता, इससे पहले लॉ कॉलेज शासी निकाय [गवर्निंग बॉडी] के अध्यक्ष और विधायक राज सिन्हा ने सचिव राहुल महतो को हटा दिया. इस पर राहुल महतो ने कहा कि उन्हें हटाने का अधिकार अध्यक्ष को नहीं है. इस तरह लॉ कॉलेज विवाद में है और अब राजनीतिक रंग ले रहा है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/delhi-police-arrested-two-cyber-criminals-in-dhanbad/">धनबाद

में दो साइबर अपराधियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही