Search

 
 
 

धनबाद : लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने जिला कल्याण पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 

आवेदनों की जांच व अनुमोदन में तेजी लाने की मांग

Dhanbad : लॉ कॉलेज धनबाद के विद्यार्थियों ने 11 सितंबर सोमवार को झारखंड राज्य द्वारा संचालित ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना में छात्रों के आवेदनों की जांच व अनुमोदन में विलंब को लेकर जिला कल्याण विभाग पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी को ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एनएसयूआई के पूर्व उपाध्यक्ष काशी कुमार महतो ने किया. ज्ञापन सौंपने के बाद उन्होंने बताया कि अन्य जिलों में उपायुक्त व जिला कल्याण विभाग अधिकारियों द्वारा इस संबंध में समीक्षा बैठक भी की गई, ताकि समय पर इस योजना का लाभ छात्रों को प्राप्त हो सके. लेकिन धनबाद में जांच व अनुमोदन निष्पादन काफी धीमी गति से चल रहा है. प्रतिनिधिमंडल में शीला कुमारी, शिवम शाह, शाहिना खातून, मंज्योति कुमारी, दिनेश महतो, सिमरन, मुस्कान, नेहा भंडारी, स्वाति, एसके सईम आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही