Search

 
 
 

धनबादः SSLNT परीक्षा केंद्र पर लॉ छात्रों का हंगामा, अव्यवस्था व दुर्व्यवहार का आरोप

प्रदर्शन कर रहे छात्रों में रंजीत कुमार और छात्रा सुनिधि शर्मा ने बताया कि परीक्षा हॉल में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं थी और शौचालय की स्थिति भी बेहद खराब थी. उनका आरोप है कि केवल एक गंदा और बदबूदार शौचालय उपलब्ध कराया गया था.
 

Dhanbad : धनबाद के एसएसएलएनटी कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर  चल रही लॉ (एलएलबी/बीए एलएलबी) अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा के अंतिम दिन छात्रों ने जमकर हंगामा किया. परीक्षा केंद्र पर अव्यवस्था व दुर्व्यवहार का आरोप लगाया. नाराज छात्रों ने कॉलेज के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर अपनी समस्याएं उठाईं.


प्रदर्शन कर रहे छात्रों में रंजीत कुमार और छात्रा सुनिधि शर्मा ने बताया कि परीक्षा हॉल में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं थी और शौचालय की स्थिति भी बेहद खराब थी. उनका आरोप है कि केवल एक गंदा और बदबूदार शौचालय उपलब्ध कराया गया था जिसका उपयोग छात्र-छात्राओं दोनों को करना पड़ रहा था.छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि परीक्षा केंद्र पर उनके बैग और मोबाइल फोन को कॉलेज के एक कमरे में रखवाया गया था लेकिन बाद में प्राचार्य के निर्देश पर सामान को बाहर फेंक दिया गया जिससे कई छात्रों के मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त हो गए.


हंगामे की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन शुरुआती दौर में छात्रों को शांत कराने में सफल नहीं हो सकी. बाद में लॉ कॉलेज के प्राचार्य कमल किशोर पहुंचे और छात्रों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया.छात्रों ने परीक्षा केंद्र पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने और भविष्य में ऐसी समस्याओं की पुनरावृत्ति न होने की मांग की है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही