Search

 
 
 

धनबाद : बरवाअड्डा चेंबर के नेताओं ने थाना प्रभारी से की चोरी पर रोक लगाने की मांग

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  विगत दिनों टुंडी रोड में चोरी की घटना तथा दुर्गापूजा को देखते हुए रात्रि में पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग लेकर बरवाअड्डा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कंचन मंडल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल बरवाअड्डा थाना प्रभारी सुमन कुमार से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी से कहा कि दुर्गापूजा के अवसर पर दुकानों में स्टॉक अधिक रखा जाता है और इधर टुंडी रोड में चोरी से दुकानदारों में भय का माहौल पैदा हो गया है. पूजा के मौके पर दुकानों में चोरी की संभावना ज्यादा रहती है, इसीलिए रात्रि 12 बजे से सबेरे 4 बजे तक बरवाअड्डा टुंडी रोड में पुलिस पेट्रोलिंग की जाए. थाना प्रभारी ने व्यवसायियों को पेट्रोलिंग बढ़ाने का आश्वासन दिया. कहा कि व्यापारी भी अपनी तरफ से रात्रि में पहरा देने की कोशिश करें तथा अपनी दुकानो में सीसीटीवी कैमरा लगवाएं. प्रतिष्ठान के आगे और पीछे भी लाइट की व्यवस्था करें. प्रतिनिधिमंडल में गोपाल महतो, पप्पू सिंह, विजय माथुरी, पिंटू स्वर्णकार, सोमनाथ आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही