Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सिंदरी विधायक के पुत्र को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Sindri : सिंदरी (Sindri) से भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो के बड़े पुत्र विवेक महतो (28) की असामायिक मौत पर भाजपा सहित अन्य दलों के नेताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया है. भाजपा के सिंदरी कार्यालय में 14 फरवरी को नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कांग्रेस, राजद, मासस सहित अन्य दलों के नेताओं ने भी विवेक के निधन पर शोक जताया है. भाजपा नेता शैलेश सिंह व जिला कार्यकारिणी के सदस्य विजय सिंह के नेतृत्व में रोहड़ाबांध स्थित सांसद के आवासीय कार्यालय पर विधायक पुत्र को श्रद्धांजलि दी गई. शोक व्यक्त करने वालों में राजद जिलाध्यक्ष तारकेश्वर यादव, सिंदरी नगर अध्यक्ष मुनेश्वर यादव, कांग्रेस नेता प्रशांत कुमार दुबे, भाकपा (माले) के विमल कुमार रवानी आद शामिल हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cyber-thugs-took-away-10-thousand-from-the-account-of-topchanchi-shopkeeper/">धनबाद

: साइबर ठगों ने तोपचांची के दुकानदार के खाते से उड़ा लिए 10 हजार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही