Search

 
 
 

धनबाद: सूड़ी जाति को अनुसूचित सूची में शामिल करने के लिए नेताओं ने भरी हुंकार

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) शहर के धैया दुर्गा मंदिर प्रांगण में 23 मार्च को झारखंड सूड़ी समाज कल्याण समिति का 44 वां महाधिवेशन गुरुवार 23 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह व शहीद मनिंद्र नाथ मंडल के चित्रों पर माल्यार्पण से शुरू हुआ. पूर्व विधायक फूलचंद मंडल ने दीप प्रज्ज्वलित किया. महाधिवेशन की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष कंसारी मंडल ने की एवं संचालन नुनूलाल मंडल, गौतम मंडल वं जिला महासचिव शैलेन मंडल ने किया. सम्मेलन में धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, जामताड़ा, जमशेदपुर के अलावा झारखंड के विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए. केंद्रीय अध्यक्ष कंसारी मंडल ने कहा कि झारखंड में सूड़ी को अनुसूचित जाति की सूची में सम्मिलित करने के लिए  वर्ष 1982 से प्रजातांत्रिक पद्धति से लड़ाई लड़ी व आखिरी पड़ाव पर पहुंचे हैं. झारखंड सरकार ने 2021 में सूड़ी जाति को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने की अनुशंसा केंद्र सरकार को भेजी हैं. अब केंद्र सरकार के समक्ष अपना पक्ष रखना है. सूड़ी जाति को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए दिल्ली जंतर मंतर पर धरना देने के लिए कटिबद्ध है. उन्होंने बताया कि अधिवेशन में बिना दहेज विवाह को बढ़ावा देने, शादी से पहले गुड़चिड़ा की प्रथा को बंद करने, विधवा विवाह व  नारी शिक्षा को बढ़ावा देने संबंधित प्रस्ताव पारित किए गए. इसके अलावा सामाजिक आयोजनों में मांसाहार बंद करने के लिए जागरुकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए. राज्य सरकार से मांग की गई कि धनबाद में एम्स और एयरपोर्ट बनाएं और झारखंड में स्थानीय और नियोजन नीति लागू करें. मौके पर केंद्रीय महामंत्री अशोक मंडल, केंद्रीय उपाध्यक्ष विरेंद्र मंडल, धरनीधर मंडल, डोरा मंडल, डॉ रानी राजश्री, सुभाष साव, बादल मंडल, फटिक मंडल, नुनूलाल मंडल, गौतम मंडल, हिमांशु मंडल, शैलेन मंडल,अमृत मंडल, नारायण मंडल, सुनील मंडल, वी सी मंडल, संतोष मंडल, पी सी मंडल , हरिभक्त मंडल खिरोधर मंडल, पंचानंद मंडल, प्रदीप मंडल, अशोक मंडल, देवेंन मंडल माधम मंडल, दिजैन मंडल, तारपद मंडल, मंजूर मंडल, इंद्रजीत मंडल, निमाई, मंडल, दिनेश मंडल, संतोष मंडल, रीना मंडल, सत्यजीत मंडल, सुबल मंडल आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही