Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: वामपंथी दलों ने किया पीएम का पुतला दहन

Dhanbad:  नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से नही कराने से नाराज वाम पंथी दलों ने रविवार 28 मई को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया.  पुतला दहन में शामिल सीपीआईएम की राज्य कमेटी के सदस्य शिव बालक पासवान ने कहा कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से नहीं कराना संविधान का अपमान है. उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार राष्ट्रपति ही भारतीय संसद का मुख्य अंग है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश को संविधान नहीं, सनातन धर्म से चलाना चाहते हैं. इस मौके पर सीपीआई के जिला परिषद सचिव मो.फिरोज रज्जा कुरैशी, सीपीआई एमएल के नकुल सिंह, मासस नेता राणा चट्टराज, फॉरवर्ड ब्लॉक राज्य सचिव मोहफिज साहील, आरएसपी राज्य सचिव गणेश दीवान, राम कृष्णा पासवान, सपनमाजी, विकास कु ठाकुर, लीलामय गोस्वामी, अजय प्रजापति, ज्ञानोदय गोर्की, सुकदेव हरि आदि मौजूद थे . [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही