Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : विश्व पृथ्वी दिवस पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल ने दिया प्रकृति के संरक्षण का संदेश

Dhanbad : विश्व पृथ्वी दिवस पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल की टीम ने 22 अप्रैल को बरटांड़ में जागरूकता शिविर का आयोजन किया. शिविर में लोगों के बीच प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया गया. टीम ने लोगों को बताया कि हर साल 22 अप्रैल के दिन विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है. यह एक वार्षिक आयोजन है. जिसे 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित किया जाता है. संस्था हर साल पृथ्वी दिवस एक निर्धारित थीम के तहत मनाती है.  इस साल की थीम ‘ हमारे ग्रह में निवेश करें’ यानी Invest in Our Planet रखी गई है. यह थीम व्यक्तियों, समुदायों, सरकारों और व्यवसायों को प्राथमिकता देने और वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए ग्रहों की रक्षा और संरक्षण की दिशा में कार्रवाई करने का संदेश देती है. मौके पर चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल कुमार बिमलेंदु, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल अजय कुमार भट्ट, काउंसिल के सहायक नीरज कुमार गोयल, सुमन पाठक, शैलेंद्र कुमार झा, कन्हैया लाल ठाकुर, स्वाति कुमारी, मुस्कान चोपड़ा सहित अन्य लोग मौजूद रहे. जागरूकता शिविर को सफल बनाने में पीएलवी हेमराज चौहान, पंकज वर्मा, चंदन कुमार, अरविंद प्रसाद, अब्दुल कलाम, राजेश सिंह, अरुण कुमार, सौरभ सरकार का योगदान सराहनीय रहा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-plant-trees-on-world-earth-day-the-slogan-of-save-the-earth-was-raised/">धनबाद

: विश्व पृथ्वी दिवस पर पेड़ लगाओ धरती बचाओ का नारा हुआ बुलंद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही