Search

 
 
 

धनबाद : करमाटांड़ में विधायक पत्नी ने किया सामुदायिक भवन का शिलान्यास

 

गोविंदपुर की तीन खरबरें एक साथ पढ़ें

Govindpur : गोविंदपुर प्रखंड के करमाटांड़ स्मार्ट सिटी शिव मंदिर प्रांगण में सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी भाजपा नेत्री तारा देवी ने 9 जुलाई रविवार को सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि उनके पति का स्मार्ट सिटी से शुरू से ही लगाव रहा है. इस कॉलोनी के विकास में वह पूरा योगदान देंगी. स्मार्ट सिटी विकास व कल्याण समिति की अध्यक्ष शकुंतला मिश्रा ने कहा कि कॉलोनी वासियों का पूरा सहयोग विधायक को मिलेगा. मौके पर यूनाइटेड डेवलपर के निदेशक राज प्रकाश, मनीष सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि बलराम साव, विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो, ओमप्रकाश बजाज, नवल चौधरी, धर्मेंद्र महतो, उमेश शर्मा, तालेश्वर साव, राम अनुग्रह सिंह, वीरेंद्र सिन्हा, कौशल कुमार, वाईपी दत्ता, सत्यदेव पांडेय, राजेंद्र सिंह, नागेश्वर प्रसाद आदि मौजूद थे

घर में चोरी करते धराए चोर को पुलिस ने भेजा जेल

गोविंदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र की दुदानी कॉलोनी में रहने वाले दिलीप कुमार साव के घर में शनिवार को चोरी करते पकड़े गए युसूफ उर्फ भूरा को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया. उसने पूछताछ में कई स्थानों पर चोरी एवं एक लड़की को भगाकर ले जाने का अपराध कबूल किया है. ज्ञात हो कि युसूफ ने दिलीप कुमार साव के घर में दीवार फांदकर अंदर घुसा और मोबाइल समेत अन्य सामान चुराने के बाद उसने दिलीप की पत्नी के गले से सोने की चेन उड़ाने की कोशिश की. तभी वह जाग गई. हो हल्ला होने पर वह पकड़ा गया. इस संबंध में दिलीप साहू के पुत्र अमित कुमार साव के आवेदन पर गोविंदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस इंस्पेक्टर जीतेंद्र कुमार ने बताया कि उसके पास से एक कटर व मोबाइल फोन बरामद हुआ है. पूछताछ में वह अपना नाम व पता बार-बार बदल रहा था. उसके पास से बरामद आधार कार्ड में मुम्बई का पता अंकित है.

डीएसपी ने 3 ट्रक बालू, चिप्स व डस्ट किया जब्त

गोविंदपुर : डीएसपी मुख्यालय वन अमर कुमार पांडेय ने शनिवार की रात गोविंदपुर थाना क्षेत्र के फकीरडीह मोड़ के पास छापेमारी कर तीन ट्रकों पर लदा बालू, चिप्स व डस्ट जब्त किया. इस संबंध में खान निरीक्षक राहुल कुमार ने गोविंदपुर थाना में ट्रक (हाइवा) संख्या जेएच10 बीपी 0042,  जेएच 10 बीजी 9896 व जेएच 9 एएम 4482 के मालिक व चालक के खिलाफ खान एवं खनिज अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-women-danced-in-kudmali-bhakhi-chari-jagran/">

धनबाद : कुड़माली भाखि-चारि जागरण में महिलाओं ने किया नृत्य [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही