Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के विकास के लिए पुस्तकालय जरूरी- मथुरा महतो

Topchanchi : टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने 22 जनवरी को तोपचांची के ब्राह्मणडीहा में स्वामी विवेकानंद नि:शुल्क पुस्तकालय का उद्घाटन किया. कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के विकास के लिए पुस्तकालय अति आवश्यक है. पुस्तकालय में जिन कोर्सों की पुस्तकों की जरूरत होगी उसे उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे. पुस्तकालय के बेहतर रखरखाव पर भी बल दिया. उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में पढ़ने वाले लोग आने चाहिए ताकि पुस्तकों में लिखे ज्ञान को समाहित कर फैला सकें. आज के युग में युवाओं की सबसे बड़ी समस्या मोबाइल फोन है. वे दिन-रात मोबाइल पर ही व्यस्त रहते हैं. इस आदत को बदलने की जरूरत है. सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पुस्तकालय खोलना अच्छी पहल है. इससे युवाओं को पढ़ाई में मदद मिलेगी. मौके पर गोकुल मुखर्जी, आनंद महतो, हेमलाल महतो, प्रमोद चौरसिया, विवेक पासवान, अर्पिता अग्रवाल, जगदीश चौधरी, भृगुनाथ महतो, उमेश महतो, श्रीनिवासी चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-artists-performed-at-the-sangeet-evening-of-sanskar-bharti/">धनबाद

: संस्कार भारती की संगीत संध्या में कलाकारों ने दी प्रस्तुति [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही