Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एलआईसी सिंदरी शाखा कार्यालय का कायापलट, जोनल मैनेजर ने किया उद्घाटन

Sindri : एलआईसी के सिंदरी शाखा कार्यालय का भवन जीर्णोद्धार के बाद नए रूप में नजर आ रहा है. इसमें सारी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. नए रूप में कार्यालय का उद्घाटन 23 मार्च को एलआईसी पटना जोन के क्षेत्रीय प्रबंधक श्रवण कुमार ने किया. कहा कि नए भवन को कस्टमर फ्रेंडली बनाया गया है. उन्होंने अभिकर्ताओं को शुभकामना दी और लक्ष्य हासिल करने के लिए उनमें जोश भी भरा. सिंदरी शाखा में पहली बार आए जोनल मैनेजर का स्वागत ढोल नगाड़ों के साथ किया गया. सिंदरी शाखा प्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव ने उनकी अगवानी की. समारोह में 570 अभिकर्ता, 3 डेवलपमेंट अधिकारी सहित कार्यालय के सभी कर्मचारी शरीक हुए. मौके पर पूर्व-मध्य क्षेत्रीय कार्यालय मुख्य अभियंता बलिराम बी जाधव, प्रादेशिक प्रबंधक एनएस रावत व हजारीबाग मंडल प्रबंधक मुकेश कुमार आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-schools-are-not-cooperating-in-measles-vaccination-campaign-civil-surgeon/">

धनबाद : खसरा टीकाकरण अभियान में सहयोग नहीं कर रहे स्कूल- सिविल सर्जन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही