Search

 
 
 

धनबाद : नहीं मिला लाइसेंस, गलफरबाड़ी व कुमारधुबी के अखाड़ा नहीं निकालेगें जुलूस समेत 2 खबरें

 
Maithon : गलफरबाड़ी व कुमारधुबी क्षेत्र के अखाड़ा दलों को स्थानीय पुलिस प्रशासन ने लाइसेंस नहीं दिया है. इससे नाराज अखाड़ा दलों ने रामनवनी पर जुलूस नहीं निकालने का निर्णय लिया है. मंगलवार की दोपहर स्थानीय पुलिस ने अखाड़ा संचालकों को फोन कर सूचना दी कि उन्हें धनबाद एसडीओ कार्यालय से लाइसेंस लेना होगा. इसके बाद देर शाम गलफरबाड़ी मोड़ पर लाइसेंसधारी अखाड़ा के संचालक रंगबहादुर सिंह की अध्यक्षता में समितियों की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि किसी भी परिस्थिति में एसडीओ के पास लाइसेंस मांगने नहीं जाएंगे. थाना में आवेदन दिया गया है. यदि थाना स्तर से लाइसेंस नहीं मिला, तो जुलूस नहीं निकालेंगे. इसकी सारी जवाबदेही प्रशासन की होगी. सिंह ने कहा कि पिछले 40 वर्षों से रामनवमी पर जुलूस निकालते आ रहे हैं. लेकिन कभी भी ऐसी स्थिति नहीं आई. बैठक में पुनंजय शर्मा, रंजीत गुप्ता, सुरेश पासवान, मिलन बाउरी, यदुवीर गुप्ता, संतोष कुमार, रामकेवल मंडल, अमित कुमार साव, बिशु बाउरी, रवि साव, वीरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे.

चिरकुंडा व निरसा में पुलिस का फ्लैग मार्च

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/flag-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Maithon : रामनवमी से एक दिन पहले मंगलवार की शाम एसडीपीओ रजत मानिक बाखला के नेतृत्व में चिरकुंडा व निरसा में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च चिरकुंडा थाना से निकलकर कुमारधुबी चौक, मैथन मोड़, शिवलीबाड़ी, कालीमंडा, गलफरबाड़ी ओपी होते हुए निरसा पहुंचा. फ्लैग मार्च की ड्रोन कैमरे से वीडियोग्राफी भी कराई गई. एसडीपीओ ने कहा कि त्योहार को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है. असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. उन्होंने सभी अखाड़ा समितियों से चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकालने की अपील की. कहा कि लाइंसेंसधारी आखड़ा दल निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालें. डीजे व अश्लील गाना बजाने पर प्रतिबंध रहेगा. आगजनी वाले खेलों पर भी पाबंदी रहेगी. यह हिदायत भी दी कि शांति भंग करने वाले को खिलाफ सख्ती से निबटा जाएगा. फ्लैग मार्च में चिरकुंडा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह, कुमारधुबी ओपी प्रभारी पंकज कुमार, मैथन ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन, पंचेत ओपी प्रभारी प्रभातरंजन राय, गलफरबाड़ी ओपी प्रभारी नीतीश कुमार सहित पुलिस के अन्य अधिकारी व जवान शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही