Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जीवन अनमोल है, वाहन सावधानी से चलाएं, ट्रैफिक रुल्स फॉलो करें

Katras : बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए जोगता थाना पुलिस‌ ने 17 मई को टाटा स्टील व पेमिया ऋषिकेष पब्लिक स्कूल बांस‌ कपुरिया के सहयोग से जागरूकता रैली निकाली. रैली में शामिल पेमिया ऋषिकेश पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों में ट्रैफिक रुल्स से सबंधित तख्तियां लिए हुए थे. सड़क से‌ गुजरने वाले वाहन चालकों को ट्रॉफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करते चल रहे थे. इस दौरान भेलाटांड़ मोड़ पर पुलिस के जवानों ने बिना हेलमेट वाले दोपहिया वाहन चालकों, बाइक पर ट्रिपल राइड व सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले कार चालकों को रोक कर गुलाब का फूल भेंट कर  नियम पालन करने का निर्देश दिया. उन्हें बताया कि जीवन अनमोल होता है, ट्रैफिक रुल्स का पालन करें व वाहन सावधानी से चलाएं. थोड़ी भी लापरवाही आपकी जान ले सकती है. बाइक  चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें. वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने‌ से बचें. बड़े वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें. मौके पर टाटा स्टील कोल के प्रशासनिक हेड भवानी सिंह, सुरक्षा हेड सुजीत झा, विकास काटातिया, टीएसएफ से सिजुआ ग्रुप हेड विपिन चौधरी, संजय कुमार,  थानेदार दीपक कुमार सहित पुलिस के जवान व स्कूली बच्चे मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-public-servants-strike-continues-on-ninth-day-work-stalled/">धनबाद

: जनसेवकों का हड़ताल नोवें दिन भी जारी, कामकाज ठप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही