Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : गैंगरेप के मामले में तीन नाबालिग को उम्रकैद की सजा

Advertisement
Advertisement

दस दस हज़ार रुपये जुर्माना भी, चार लड़के जबरन खींच ले गए व किया दुष्कर्म

Dhanbad : अपने मोहल्ले की लड़की से गैंगरेप के मामले में चिल्ड्रेन कोर्ट ने सोमवार 17 जुलाई को कुमारधुबी निवासी तीन नाबालिग को उम्रकैद एवं दस दस हज़ार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है. अदालत ने तीनों नाबालिग को शनिवार को दोषी करार दिया था आरोपियों के खिलाफ पीड़िता द्वारा चिरकुंडा थाना में 18 मार्च 2019 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. आरोप में कहा गया था कि 13 मार्च 2019 की रात 10:00 बजे वह शादी समारोह से घर लौट रही थी, तभी उसके मोहल्ले के चार लड़के उसे पकड़ कर जबरन खींचते हुए हनुमान मंदिर के सामने टूटे घर में ले गया तथा उसका मुंह दबाकर चारों बारी-बारी से उसके साथ दुराचार किया. पुलिस 31 मार्च 2019 को अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था तथा अदालत में 3 अगस्त 2019 को तीन नाबालिग के खिलाफ आरोप का गठन किया गया. अपर लोक अभियोजक मो जब्बार हुसैन ने  कुल 5 गवाहों की गवाही कराई थी.

 नीरज हत्याकांड में गवाह पेश करने का आदेश

धनबाद : पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या में शूटर सप्लाई के आरोप में जेल मे बंद मुन्ना बजरंगी का खास रिंकू सिंह उर्फ विकास सिंह उर्फ धर्मेन्द्र सिंह के मामले की सुनवाई सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधिश अखिलेश कुमार की अदालत में हुई. इस दौरान रिंकू सिंह हाजिर नहीं थे. अधिवक्ता पंकज प्रसाद ने उसकी ओर से प्रतिनिधित्व का आवेदन दिया थाय वही अपर लोक अभियोजक कुलदीप शर्मा ने गवाह पेश करने हेतु समय की याचना की. अदालत ने अभियोजन को गवाह पेश करने का आदेश दिया है.

   सुशांतो हत्याकांड में गवाह पेश करने का आदेश

 धनबाद: फॉरवर्ड ब्लॉक के नेता सुशांतो सेन गुप्ता, उनके भाई संजय सेन गुप्ता व कार्यकर्ता दुर्योधन पाल की हत्या के चर्चित मामले की सुनवाई  सीबीआई के विशेष न्यायाधीश रजनीकांत पाठक की अदालत में हुई. कोर्ट ने सीबीआई को गवाह पेश करने का आदेश दिया है. 5 अक्टूबर 2002 को सुशांतो अपने भाई संजय व कार्यकर्ता दुर्योधन के साथ कार से निरसा जा रहे थे. गोपालगंज के पास कार पर हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें मौके पर ही तीनों की मौत हो गई थी.

 लाला हत्याकांड में दारोगा रणधीर का बयान दर्ज

धनबाद:  जमीन कारोबारी लाला खान की हत्या के चर्चित मामले में सोमवार को मामले के अनुसंधानक दारोगा रणधीर कुमार का बयान दर्ज किया गया. कोर्ट को दिए बयान में श्री कुमार ने घटना का समर्थन किया. जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत ने अपर लोक अभियोजक कुलदीप शर्मा को गवाह पेश करने का आदेश दिया है. 12 मई 21 को दोपहर करीब 3 बजे जमीन कारोबारी मोहम्मद असरफ अल हसन उर्फ लाला खान की गोली मारकर हत्या की गई थी.

 नन्हे हत्याकांड में गवाह पेश करने का आदेश

धनबाद : जमीन कारोबारी नन्हे खान की सरेआम हत्या के मामले में सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुजीत कुमार सिंह की अदालत ने अभियोजन को गवाह पेश करने का आदेश दिया है. आज इस मामले में अभियोजन ने कोई गवाह पेश नहीं किया. प्रिंस की मां नासरीन खातून की ओर से अधिवक्ता उदय कुमार भट्ट ने प्रतिनिधित्व का आवेदन दिया था. 24 नवंबर 21 को दोपहर 3:20 बजे के करीब दो बाइक पर सवार चार शूटरों ने बुलेट से जा रहे 37 वर्षीय नन्हे पर गोलियां की बौछार कर दी. घटना को अंजाम देकर अपराधी आराम से भाग निकले थे.

 पंचायत सचिव से मारपीट के आरोपी को नहीं मिली बेल

धनबाद :  बाघमारा प्रखंड कार्यालय के पंचायत सेवक को जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित करने व उसके साथ गाली गलौज और मारपीट के आरोपी कतरास निवासी राजेश कुमार राय को धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुजीत कुमार सिंह की अदालत ने अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया. अभियोजन की ओर से एससी एसटी एक्ट के विशेष अभियोजक जयदेव बनर्जी ने जमानत अर्जी का विरोध किया. प्राथमिकी पंचायत सेवक की शिकायत पर 3 मई 2013 को कतरास थाने में दर्ज की गई थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही