Search

 
 
 

Dhanbad :  रील के चक्कर में हाईवे पर जानलेवा स्टंट, पुलिस ने 3 कारें जब्त की, 7 युवक हिरासत में

जानकारी के अनुसार, रविवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ युवक तेज रफ्तार में कारों से खतरनाक स्टंट कर रहे थे और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की तैयारी में थे. इसकी सूचना एसएसपी प्रभात कुमार को मिली. सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए.
 

Dhanbad :  सोशल मीडिया पर रील बनाकर लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश कुछ युवकों को भारी पड़ गई. धनबाद पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग (जीटी रोड) पर कारों से खतरनाक स्टंट कर वीडियो शूट कर रहे सात युवकों को हिरासत में लिया है. साथ ही स्टंट में इस्तेमाल की जा रही तीन कारों को भी जब्त कर लिया है.

 

जानकारी के अनुसार, रविवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ युवक तेज रफ्तार में कारों से खतरनाक स्टंट कर रहे थे और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की तैयारी में थे. इसकी सूचना एसएसपी प्रभात कुमार को मिली. सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए.

 

एसएसपी के निर्देश पर तोपचांची थाना प्रभारी लव कुमार के नेतृत्व में जीटी रोड पर बैरिकेडिंग कर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान पुलिस ने स्टंट में शामिल तीन कारों को जब्त कर लिया और उनमें सवार सात युवकों को हिरासत में ले लिया.

 

पुलिस के अनुसार, युवकों की यह हरकत न केवल उनकी अपनी जान के लिए खतरा थी, बल्कि राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा भी गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती थी. फिलहाल तीनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और हिरासत में लिए गए सभी युवकों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

 

एसएसपी प्रभात कुमार ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क पर स्टंट करना और यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि धनबाद पुलिस ऐसे मामलों में पूरी सख्ती से कार्रवाई करेगी और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे.

 

एसएसपी ने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज़ के लिए अपनी तथा दूसरों की जान जोखिम में न डालें. उन्होंने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने का आग्रह किया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही