Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: परमात्मा के ज्ञान बिना जीवन निरथर्क : डॉ. विनोद

Maithan : मैथन (Maithan) निरंकारी मंडल मैथन शाखा ने 17 अप्रैल सोमवार को कुमारधुबी स्थित केएमसीईएल क्लब में सत्संग आयोजित किया. सत्संग में जम्मू कश्मीर से आये संत डॉ विनोद ने श्रद्धालुओं को परम पुरुष परमात्मा का ज्ञान से दिया. कहा कि आज युवा अध्यात्मिक ज्ञान से दूर होते जा रहे हैं. अध्यात्मिक ज्ञान यानी परमात्मा के ज्ञान के बिना जीवन निरथर्क है. उत्कृष्ट जीवन के लिए भौतिक ज्ञान के साथ अध्यात्मिक ज्ञान जरूरी है. उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन लोगों में परमात्मा के ज्ञान व भक्ति बांटने के उद्देश्य से पूरे देश में सत्संग का आयोजन करता रहा है. जब सभी मनुष्य परमात्मा की भक्ति करने लगेंगे, तो समाज में फैली कुरीतियां अपने आप समाप्त हो जाएंगी। इसके लिए निरंकारी मिशन समाज में बहुत से रचनात्मक कार्य कर रहा है. इन कार्यों के जरिये लोगों के बीच परम पुरुष परमात्मा का संदेश पहुंचा रहे हैं. कहा कि हम सब एक ही परमात्मा कीसंतान हैं. मौके पर ईश्वरदास जी, धर्मपाल सिंह, जगत यादव, अमर सिंह, विजय साव, अर्जुन कुमार, नारायण जी, बैजू कुमार, सुरेश महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही