Dhanbad : धनबाद के लोगों को मौसम राहत देने के मूड में नजर आ रहा है. इसकी शुरुआत 22 मई से हो गई. दोपहर तक तेज धूप-गर्मी ने परेशान किया. इसके बाद मौसम का मिजाज बदला और हल्के बादल छाए. अधिकतम तापमान में 2 डिग्री व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई. इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली. आगामी 3-4 दिनों तक राहत का यह सिलसिला चलता रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, 26 मई तक जिले का अधिकतम तापमान गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना है. इससे पिछले 15 दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में 28 मई तक राज्य के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा, गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना जताई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-citu-protest-against-4-new-labor-laws-of-the-center-memorandum-to-assistant-labor-commissioner/">धनबाद
: केंद्र के 4 नए श्रम कानूनों के विरोध में सीटू का प्रदर्शन, सहायक श्रमायुक्त को ज्ञापन [wpse_comments_template]
धनबाद : दोपहर तक तीखी धूप के बाद छाए हल्के बादल, 2 डिग्री गिरा पारा

Leave a Comment