Dhanbad : कोयलांचल में दूसरे दिन भी मौसम के तीन रंग देखने को मिले. सुबह धूप खिली, दोपहर में बादल छा गए और शाम को हल्की बारिश शुरू हो गई. बारिश होते ही बिजली भी गुल हो गई. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन का एरिया आज सुबह में पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आसपास के क्षेत्रों में था. इस कारण एक ट्रफ बना जो झारखंडहोते हुए मध्य प्रदेश की ओर जा रहा है. इस कारण हम लोगों को बारिश देखने को मिल रही है. 26 और 27 को भी धनबाद सहित राज्य के अन्य हिस्सों में हल्के से माध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. गरज के साथ कही कही ओलावृष्टि तथा बज्रपात भी हो सकता है. 28 फरवरी को मौसम शुष्क होने के साथ आसमान साफ रहेगा. न्यूनतम तापमान में फ़िलहाल कोई बदलाव नहीं होगा. [wpse_comments_template]
धनबाद : गरज के साथ हल्की बारिश 26 फरवरी को भी
Last Updated: Feb 25, 2022 12:00 AM (IST)