Search

 
 
 

धनबाद : आकाशीय बिजली गिरने से ताड़ के पेड़ में आग लगी, अफरा-तफरी मची

धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित कंगालो गांव में रविवार रात एक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी. बिजली गिरने से खिरोद राय के बगीचे में खड़े ताड़ के एक पेड़ में आग लग गयी, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी.
 

Dhanbad : धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित कंगालो गांव में रविवार रात एक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी. बिजली गिरने से खिरोद राय के बगीचे में खड़े ताड़ के एक पेड़ में आग लग गयी, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली ताड़ के पेड़ पर गिरी. बिजली की चपेट में आते ही पेड़ में आग भड़क उठी. घटना के समय घर में मौजूद खिरोद राय की छोटी बहू को भी बिजली का झटका महसूस हुआ जिससे परिजन घबरा गए.

 

परिजनों और आसपास के लोगों ने तत्काल महिला की सहायता की. राहत की बात यह रही कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आयी और घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. आकाशीय बिजली गिरने की घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही