Dhanbad : धनबाद बार एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष और झारखंड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने सरकार से राजस्थान की तरह झारखंड में भी अधिवक्ता संरक्षण विधेयक लाने की मांग की है. 4 अप्रैल को यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि राजस्थान देश का पहला राज्य है जहां विधानसभा में अधिवक्ता संरक्षण विधेयक पारित हुआ है. उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की कि यहां भी सदन से एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल अविलंब पास कराकर इस कानून को लागू कराया जाए, ताकि झारखण्ड में भी अधिवक्ता सुरक्षित रह सकें. कांग्रेस नेता ने कहा कि झारखंड में आए दिन अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार, हाथापाई व मारपीट तक की घटनाएं होती रहती है. यह बहुत ही निंदनीय है. राजस्थान की तर्ज पर यहां भी एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू होने से अधिवक्ता निर्भीक होकर अपना दायित्व निभा सकेंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-not-studying-in-bbmku-will-now-get-degree-by-fighting/">धनबाद
: बीबीएमकेयू में पढ़कर नहीं, अब लड़कर लेंगे डिग्री [wpse_comments_template]
धनबाद : राजस्थान की तरह झारखंड में भी अधिवक्ता संरक्षण बिल लाए सरकार- ब्रजेंद्र

Leave a Comment