Search

 
 
 

धनबाद : पूर्व मंत्री सत्यनाराण दुदानी की पत्नी लीलावती दुदानी का निधन

 
Govindpur (Dhanbad) : एकीकृत बिहार में मंत्री रहे स्वर्गीय सत्यनारायण दुदानी की पत्नी लीलावती दुदानी का शनिवार की सुबह निधन हो गया. वह 91 वर्ष की थीं. शाम में गोविंदपुर के खुदिया घाट पर उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कर दिया गया. अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग शरीक हुए. लीलावती दुदानी अपने पीछे बड़े पुत्र समाजसेवी शरत दुदानी और चार पुत्रियां उषा, किरण, अनुपमा व कुमुद सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं. उनके निधन की खबर पाकर पूर्व विधायक फूलचंद मंडल, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, भाजपा नेता ज्ञान रंजन सिन्हा, विक्रम पांडेय, सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी, विक्रांत उपाध्याय, रतिरंजन गिरि, मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल, झामुमो नेता धरनीधर मंडल, राजकमल विद्यालय के अध्यक्ष विमल तुलस्यान, सचिव संजीव अग्रवाल, धनबाद पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष कैलाश प्रसाद अग्रवाल आदि उनके घर पहुंचे और शोक जताया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jpsc-exam-tomorrow-at-65-centers-section-144-will-be-applicable-from-morning/">धनबाद

: 65 सेंटरों पर जेपीएससी परीक्षा कल, सुबह से लागू रहेगी धारा 144
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही