Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : हार्डकोक भट्ठों के चलते सूख रहे लीलोरी पार्क के पेड़-पौधे

Dhanbad : कोलियरी क्षेत्रों में करोड़ों रुपए खर्च कर पार्क बनवाना नगर निगम को महंगा पड़ने वाला है. पार्क के आसपास माइंस और हार्ड कोक भट्ठों के कारण ही कतरास के लिलोरी मंदिर पार्क के पौधे सूख रहे हैं. यह जानकारी धनबाद के नगरआयुक्त की ओर से गठित टीम ने 31 मई को दी. टीम का नेतृत्व कर रहे कार्यपालक पदाधिकारी मो. अनीस ने बताया कि जांच पूरी हो चुकी है. कोक भट्ठा से निकलने वाले जहरीले धुएं पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. जमीन का पानी भी सूख गया है. नगर आयुक्त को बुधवार को जांच रिपोर्ट सौंपी जानी थी, लेकिन जेई का साइन नहीं होने के कारण जमा नहीं की गई.
ज्ञात हो कि पार्क को हरा-भरा रखने के लिए नगर निगम ने वहां 3 बोरिंग कराई थी, लेकिन तीनों से सिर्फ हवा निकल रही है. पार्क में बढ़ते प्रदूषण के साथ सबसे बड़ी समस्या पानी की हो गई है. इसकी वजह से पार्क वीरान होने लगा है. नगर निगम ने चार साल पहले ही पार्क का निर्माण कराया था. आसपास के लोगों की अच्छी-खासी भीड़ यहां जुट रही थी, जिससे निगम को आय भी हो रही थी.
यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-india-moving-forward-with-change-in-foreign-policy-vice-chancellor/">धनबाद

: विदेश नीति में बदलाव के साथ आगे बढ़ रहा भारत- कुलपति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही