Search

 
 
 

धनबाद : लायंस क्लब सिंदरी के नये अध्यक्ष बने लायन अनिल आशुतोष

 

पदस्थापना समारोह धूमधाम से संपन्न, तीन नये सदस्यों को दिलाई गई शपथ

Sindri : लायंस क्लब सिन्दरी का 19 वाँ पदस्थापना समारोह सिंदरी के ऑफिसर्स क्लब के सभागार में धूमधाम से संपन्न हुआ. पदस्थापना अधिकारी पूर्व जिलापाल लायन मधुकर सिन्हा ने अध्यक्ष लायन अनिल आशुतोष के नेतृत्व में वर्ष 2023-24 के लिये पदाधिकारियों को पदस्थापित किया. क्लब में तीन नये सदस्यों लायन प्रो शर्मिष्ठा आचार्या, लायन प्रो नरेश कुमार सिंह और लायन भारती कुमारी को क्लब की सदस्यता की शपथ दिलाई गई. समारोह में पदस्थापित पदाधिकारियों में सचिव लायन सरदार ओंकार सिंह, कोषाध्यक्ष लायन हरदेव कौर, उपाध्यक्ष लायन हरबींदर सिंह, एडमिष्ट्रेटर लायन प्रशान्त पाण्डेय, जी एल टी लायन माशुक अहमद, एलसीआइएफ लायन दिलिप रिटोलिया, जी एम टी लायन अखिलेश सिंह सहित लायन रामा बच्चा प्रभात, लायन मनोज मिश्रा, लायन मृत्यूँजय कुमार, लायन प्रेम सिंह टग्गर, लायन संजय कुमार साव, लायन उदय प्रकाश सहाय, लायन विकास कुमार राय, लायन मनोज कुमार और लायन गौरव मल्लिक शामिल हैं. मुख्य अतिथि अविभाजित बिहार में जिला 322 ए के पूर्व जिलापाल लायन इन्दर मोहन मेनन ने क्लब द्वारा लगभग 50 वर्षों से किये जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा की. अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में लायन प्रो अनिल आशुतोष ने भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला. मौके पर रिजन चेयर पर्सन लायन मदन मोहन, जोन चेयर पर्सन लायन रोशन अग्रवाल, लायन दिलीप सुभीखी, लायन राजेश जायसवाल, लायन गिरधारी अग्रवाल, लायन कल्याण भट्टाचार्या, लायन सुनिल सिंह, लायन दिपक प्रसाद, लायन संतोष कुमार, लायन डॉ स्वतंत्र कुमार, लायन रितेश दुबे, लायन विश्नु चौरासिया, लायन मुकेश बर्मन, लायन प्राज्जवल भट्टाचार्या, लायन राकेश आनन्द, लायन ए पी जे सिंह, लायन अशोक गोयल, लायन अजय मंडल , लायन पुनम रिटोलिया, लायन सुमन पांडेय मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही