Search

 
 
 

धनबाद: लायंस क्लब ने लावारिस बच्चे के इलाज के लिए दिये 5 हजार रुपये

 

मानवाधिकार की राज्य सचिव पूजा सरकार को सौंपा चेक

Dhanbad : लायंस क्लब धनबाद कोल कैपिटल (एलसीडीसीसी) द्वारा 22 जुलाई शनिवार को एसएनएमएमसीएच में इलाजरत लावारिस बच्चे की देखभाल व दवा के लिए 5 हजार रुपये दिये. यह राशि अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार की राज्य सचिव पूजा सरकार को चेक के रूप में दी गई. लॉयन मुकेश बर्मन का कहना है कि लायंस क्लब अंतराष्ट्रीय संस्था है और इस तरह के कार्य पूरे विश्व में क्लब करता रहता है. हमारा भी प्रयास है कि सामाजिक कार्य करते रहें. कोषाध्यक्ष कैलाश सिंह, मीडिया प्रभारी डा. सरबजीत सिंह व अन्य भी मौजूद थे. बता दें कि धनबाद रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर के पास 21 जून को लावारिस बच्चा मिला था. बच्चे की हालत खराब थी. बच्चे को रेल पुलिस और चाइल्डलाइन के वॉलंटियर ने इलाज के लिए मंडल रेल अस्पताल पहुंचाया था. वहां से चिकित्सकों ने उसे धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया था. वहां अभी बच्चे का इलाज हो रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही