Search

 
 
 

धनबाद : लायंस क्लब कतरास ने गोशाला परिसर में किया पौधरोपण

 
Katras : लायंस विश्व सेवा सप्ताह के तहत लायंस क्लब ऑफ कतरास ने शुक्रवार को श्री गंगा गोशाला में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया. गोशाला परिसर में पीपल, आम, नीम, कड़ी पत्ता समेत अन्य पेड़ों के 35 पौधे लगाए गए. एक अन्य कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने कतरास के बांग्ला प्राथमिक विद्यालय (बालक) में 65 बच्चों के बीच पेंसिल, रबर, कलम व चॉकलेट का वितरण किया. बच्चों को चाइल्ड कैंसर के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें जरूरी सलाह भी दी गई. दोनों कार्यक्रमों में लायंस क्लब कतरास के सचिव डॉ स्वतंत्र कुमार, सर्विस चेयर पर्सन डॉ मधुमाला, क्लब डायरेक्टर विष्णु चौरसिया व महेश अग्रवाल, बांग्ला विद्यालय के प्राचार्य युधिष्ठिर रजक, चित्रा मैडम, दिलीप कुमार समेत विद्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : कांटाटोली">https://lagatar.in/kanta-toli-flyover-opened-for-common-people-gift-of-harmu-road-flyover/">कांटाटोली

फ्लाईओवर आम लोगों के लिए खुला, CM हेमंत ने हरमू रोड फ्लाईओवर की दी सौगात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही