Search

 
 
 

धनबाद : लायंस क्लब ऑफ कोलफील्ड ने पौधरोपण कर दिया हरियाली का संदेश

 
Dhanbad : लायंस क्लब ऑफ धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-vaccination-of-animals-postponed-by-a-week-due-to-transfer-of-6-doctors/">(Dhanbad)

कोलफील्ड ने दो अगस्त को झरिया गौशाला में पौधरोपण अभियान चलाकर हरियाली का संदेश दिया. इस दौरान गोशाला परिसर में शीशम, साल, आम और अमरूद के कुल 56 पौधे लगाए गए, ताकि पर्यावरण सुरक्षा के साथ गोशाला को बाद में आर्थिक लाभ भी हो सके. क्लब पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पिछले 25 वर्षों से हर साल पौधरोपण कर रहा है. क्लब के सोमनाथ प्रुथी ने कहा कि अभियान के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर जल्द शीशम, साल, अशोक समेत फलदार पौधे लगाए जाएंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के एडमिनिस्ट्रेटर सोमनाथ प्रुथी, अध्यक्ष जगदीश सिंह दुआ, बसंत बजाज, संयुक्त सचिव जेपी नारायण, वरिष्ठ सदस्य सीएल चुघ, सर्विस चेयरपर्सन सुदेश चुघ, जबकि गोशाला की ओर से हरिराम गुप्ता, श्रवण अग्रवाल, संजय सिंघल, सतीश कुमार अग्रवाल, निर्मल केजरीवाल, कमल त्रिवेदी, दीपक सिंह, अशोक कुमार साहू आदि की अहम् भूमिका रही. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-outsourced-company-ending-the-existence-of-sendra-river-purnima-singh/">

धनबाद : सेंद्रा नदी का अस्तित्व खत्म कर रही आउटसोर्स कंपनी- पूर्णिमा सिंह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही