Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: लायंस क्लब ने स्कूल में लगाई शुद्ध पेयजल परियोजना

Sindri : सिंदरी (Sindri) भीषण गर्मी से बच्चों को राहत देने के लिए बलियापुर बड़ादाहा के रघुनाथपुर प्राथमिक विद्यालय में लायंस क्लब सिंदरी व लायंस जिला 322 ए सर्विस फाउंडेशन के वित्तीय सहयोग से शुद्ध पेयजल परियोजना का उद्घाटन शनिवार 6 मई को किया गया. इसका उद्घाटन लायंस क्लब जिला 322 ए के सर्विस फाउंडेशन चेयरमैन पूर्व जिलापाल लायन राजेश गुप्ता पवन के निर्देशानुसार पूर्व जिलापाल लायन आर पी सरिया व सर्विस फाउंडेशन के रिजनल कोर्डिनेटर लायन प्रशांत पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. रीजनल को-ऑर्डिनेटर ने बताया कि इसकी देखभाल व सुचारू संचालन की जिम्मेवारी भी संयुक्त रूप से लायंस क्लब सिंदरी व विद्यालय परिवार द्वारा की जाएगी. इस मौके पर लायंस क्लब सिंदरी द्वारा स्कूल के बच्चों के बीच पूरी, सब्जी बुंदिया का भी वितरण किया गया. इस मौके पर लायंस क्लब सिन्दरी से लायन आर बी प्रभात, लायन विकास राय, लायंस क्लब गोविंदपुर से लायन के डी एन आजाद, लायन एस एन राय, लायंस क्लब बलियापुर के लायन गिरधारी अग्रवाल सहित पंचायत समिति सदस्य रवीन्द्रनाथ महतो, जिप सदस्य श्वेता देवी, मुखिया प्रतिभा देवी, उप प्रमुख आशा  देवी, प्रधान शिक्षक सह लायंस क्लब सिंदरी के सर्विस चेयरपर्सन रामा बच्चा प्रभात, शिक्षक स्वपन महतो, कृष्ण  शंकर प्रसाद, अशोक कुमार आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही