Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सिंदरी में लायंस क्लब भी देगा शव फ्रिज की सुविधा

Sindri : सिंदरी (Sindri) रक्तदान, नेत्र जांच शिविर सहित कई जनोपयोगी कार्यों के लिए प्रसिद्ध लायंस क्लब ऑफ सिंदरी सोमवार 15 मई से शव फ्रिज की सुविधा उपलब्ध करा रहा है. यह जानकारी देते हुए लायंस क्लब ऑफ सिंदरी कल्ब एडमिनिस्ट्रेटर प्रशांत पांडेय ने कहा कि क्लब के किसी भी सदस्य से संपर्क कर यह सुविधा प्राप्त की जा सकती है. कुछ दिनों पूर्व ऐसी घोषणा की गई थी लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से सेवा को उपलब्ध नहीं कराई जा सकी. इसे व्यवस्थित तरीके से तैयार कर सोमवार को शुरू कर दिया गया है. बताते चलें कि इसकी शुरुआत गोविंदपुर के खालसा होटल संचालक ने सिंदरी गुरुद्वारा से की थी. इसके बाद मनजीत सिंह उप्पल ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर एक अन्य शव फ्रिज गुरुद्वारा को समर्पित किया था. इसके साथ ही सिंदरी के जामा मस्जिद में भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही