Search

धनबाद: 267 आईटीआई प्रशिक्षु की सूची कार्मिक निदेशक को सौपी

Dhanbad: जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने शनिवार 20 मई को कोयला भवन में आंदोलनरत 267 आईटीआई प्रशिक्षु की सूची कार्मिक निदेशक मुरली कृष्ण रमैया को सौपी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि आंदोलनरत अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं की सूची मांगी गई थी. आज बीसीसीएल के निदेशक कार्मिक मुरली कृष्ण रमैया से मिलकर 267 आंदोलनरत अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं की सूची सौप दी गई है. धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि लगातार 174 दिनों से रोजगार की मांगों को लेकर आंदोलनरत आईटीआई अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं को सुनिश्चित रूप से रोजगार दिलाने को लेकर पिछले दिनों प्रबंधन के वरीय पदाधिकारियों से सकारात्मक वार्ता हुई थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp