Search

 
 
 

धनबाद: एसएसएलएनटी में आर्ट्स की लिस्ट जारी, कॉमर्स और साइंस में डायरेक्ट एडमिशन

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) एसएसएलएनटी महिला कॉलेज प्रबंधन ने इंटरमीडिएट ग्यारहवीं आर्ट्स 2022 सत्र 2022-24 में एडमिशन के लिए पहली सेलेक्शन लिस्ट जारी कर दी है. कॉलेज की प्राचार्या डॉ शर्मिला रानी ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. नोटिफिकेशन में उन्होंने बताया है कि चयनित छात्राएं पांच सितंबर तक कॉलेज में उपस्थित होकर एडमिशन करा सकती हैं. बता दें कि इंटरमीडिएट साइंस और कॉमर्स में सीधे नामांकन लिया जा रहा है. विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन के बाद आवश्यक दस्तावेज की जांच करा कर अपना नामांकन करा सकते हैं. नामांकन के लिए विद्यार्थियों को खुद से भरा गया फार्म, मैट्रिक का एडमिट कार्ड और मार्कशीट, ओरिजिनल एसएलसी और माइग्रेशन, आधार कार्ड और जाति प्रमाण पत्र की कॉपी लेकर आना होगा. विद्यार्थियों को सौ रुपया का एडमिशन फीस चालान भी जमा करना होगा. जैक बोर्ड के बाहर के विद्यार्थी डीजी लॉकर में जेनरेट किया हुआ माइग्रेशन भी जमा कर सकते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही