Maithan : मैथन (Maithan) पंचेत क्षेत्र के जामदही पंचायत के दहीबाड़ी कुंभकार बस्ती के हरि मंदिर में तीन दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 30 अप्रैल रविवार को कुंज भंग के साथ संपन्न हो गई. मौके पर राघवेंद्र महाराज ठाकुर (जामताड़ा) ने संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा प्रस्तुत कर भाव विभोर कर किया. इस अवसर पर आसपास के एक हजार से अधिक लोगों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया. विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह (झरिया) भी कथा में शामिल हुई. मौके पर जिप सदस्य रेखा महताइन, मुखिया अशोक महतो, निवास कुंभकार, सुभाष सिंह, रोबिन पाल, विश्वनाथ पाल, निमाई कुंभकार, किशन कुंभकार, प्रदीप कुंभकार, विष्णु कुंभकार, कार्तिक कुंभकार, सूर्यनारायण कुंभकार, मंटू राय, ब्रह्मदेव गोप आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद: संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा सुन कर भाव विभोर हुए श्रद्धालु श्रोता
Leave a Comment