Search

 
 
 

धनबाद:  100 वें मन की बात के लिए दीये जलाए, पान-सुपाड़ी देकर किया आमंत्रित

 
Dhanbad : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100वें मन की बात कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार में भारतीय जनता पार्टी कोई कोर-कसर छोड़ना नहीं चाहती है. इसी क्रम में कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर 29 अप्रैल को महिला मोर्चा के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष रीता यादव के नेतृत्व में रणधीर वर्मा चौक पर दीया जलाया. इस अवसर पर धनबाद विधायक राज सिन्हा उपस्थित थे. महिला मोर्चा के सदस्यों ने चौक से आने जाने वाले लोगों को पान-सुपारी देकर मन की बात सुनने के लिए आमंत्रित किया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, नितिन भट्ट, मानस प्रसून, संजय झा, मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर मुन्ना, महिला मोर्चा की नीतू चौधरी, नीलू सिंह, विभा सिंह, मंजू देवी, सुमन अग्रवाल के दर्जनों उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही