Search

 
 
 

धनबाद : गोल्फ ग्राउंड में साहित्य महोत्सव 23-24 सितंबर को

 

कुमार विश्वास व कैलाश खेर बिखेरेंगे जलवा, 15-20 तक खरीद सकते हैं टिकट

Dhanbad : हिंदी साहित्य विकास परिषद के 44वें स्थापना दिवस सह हिंदी दिवस पर 23 व 24 सितंबर को साहित्य महोत्सव का आयोजन गोल्फ ग्राउंड में होगा. एंट्री पास सह प्रवेश पत्र की बुकिंग 15 से 20 सितंबर तक जिले के विभिन्न आउटलेट व दुकानों में होगी. यह जानकारी होटल लेक्सस इन में आयोजित प्रेस वार्ता में परिषद के सचिव राकेश शर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र 1000 व 500 रुपये में उपलब्ध होगा.   हीरापुर, बरटांड़, बैंक मोड़, स्टील गेट, मेमको मोड पर स्थित मधुलिका ग्रुप के अलावा राजकमल टेक्सटाइल पुराना बाजार, चेतन ऑर्नामेंट्स बैंक मोड़, नारायणी सिक्योरिटी धनसार, भुवानिया एसोसिएट कोर्ट कैंपस व धनबाद क्लब में उपलब्ध होगा.

 26 कलाकारों की टीम के साथ म्यूजिकल प्रस्तुति

कार्यक्रम में 23 सितंबर को कुमार विश्वास 26 कलाकारों की टीम के साथ शाम के 7 से 10 बजे तक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. वहीं 24 सितंबर को कैलाश खेर बैंड कैलासा के 20 कलाकारों की टीम के साथ 2 घंटे का म्यूजिकल प्रस्तुति देंगे. कार्यक्रम के दौरान दोनों कलाकारों को इस वर्ष के दिलीप चंचल साहित्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. प्रेस वार्ता में सुनील तुलस्यान, शिव बालक सिंह और जयप्रकाश अग्रवाल मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही