Search

 
 
 

धनबाद : इंटर आर्ट्स की परीक्षा में लिट्टी बेचने वाले की बेटी बनी झारखंड की फोर्थ टॉपर

 

बीएसके कॉलेज मैथन की छात्रा है लवली कुमारी

Maithon : बीएसके कॉलेज मैथन की छात्रा लवली कुमारी ने जैक बोर्ड की इंटर (12वीं) कला संकाय की परीक्षा में 423 अंक लाकर पूरे झारखंड में चौथा स्थान हासिल किया है. लवली की इस उपलब्धि पर परिवार के साथ-साथ पूरे मैथन के लोग काफी खुश हैं. एक साधारण परिवार में जन्मी लवली कुमारी के पिता जीतेंद्र कुमार झा मैथन संजय चौक पर लिट्टी-चोखा व चाय दुकान की दुकान चलाते हैं. परीक्षा में बेटी के झारखंड में चौथा स्थान पाने पर पिता जीतेंद्र कुमार झा व माता गीता देवी समेत पूरा परिवार फुले नहीं समा रहा है. लवली ने बताया कि कड़ी मेहनत व लगन की बदौलत उसने यह मुकाम हासिल किया है. इसमें माता-पिता व गुरुजनों का पूरा सहयोग रहा है. लवली ने बताया कि वह आगे पढ़ाई कर अच्छे पद पर सरकारी नौकरी करना चाहती है. वह पढ़ाई के साथ-साथ घरेलू कामों में भी हाथ बंटाती थी. घर की माली हालत ठीक नहीं है. विषम परिस्थिति में भी वह कभी निराश-हताश नहीं हुई. माता-पिता व भाई सभी ने हमेशा प्रोत्साहित किया. लवली ने 10वीं की पढ़ाई डीवीसी प्लस टू हाई स्कूल मैथन से की है. वर्ष 2022 में 10वीं की परीक्षा में वह स्कूल टॉपर रही थी. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/deoghar-20-devotees-from-japan-offered-prayers-at-baba-temple/">

देवघर : जापान से आए 20 श्रद्धालुओं ने बाबा मंदिर में की पूजा-अर्चना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही