Search

 
 
 

धनबाद : केंद्रीय विद्यालय-1 में अखिल भारतीय शिक्षा समागम का हुआ लाइव प्रसारण

 
नई दिल्ली के प्रगति मैदान में किया गया था आयोजन
Dhanbad : केंद्रीय विद्यालय-1 के छात्र-छात्राओं को नई शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा समागम का लाइव प्रसारण दिखाया गया. समागम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करने आए थे. विद्यालय में मुहर्रम की छुट्टी रहने के बाद भी प्रसारण देखने छात्र-छात्रा पहुंचे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने पीएम श्री योजना के तहत स्कूलों के लिए धनराशि की पहली किस्त जारी करते हुए कहा कि शिक्षा में देश का भाग्य बनाने की सर्वाधिक ताकत है. 21वीं सदी का भारत जिन लक्ष्यों को लेकर आगे बढ़ रहा है, उनमें हमारी शिक्षा व्यवस्था का बहुत ज्यादा महत्व है. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य एम मार्डी, हिंदी के शिक्षक राजीव रंजन समेत अन्य विषयों के शिक्षक मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-cover-up-of-landslide-incident-started-different-tone-of-administration-and-ecl-management/">यह

भी पढ़ें : धनबाद: भू-धंसान की घटना की लीपापोती शुरू, प्रशासन और ईसीएल प्रबंधन के अलग-अलग सुर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही