Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मैथन में पशुधन लदा वाहन पलटा, 2 मवेशियों की मौत, 3 घायल

Maithon : मैथन (Maithon) ओपी क्षेत्र में जोड़ा के पास एनएच पर 19 मई की अहले सुबह चार बजे मवेशी लदा टाटा योद्धा वाहन (डब्ल्यू 37 ई 1740) अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में 2 मवेशियों की मौत हो गई, जबकि 3 बुरी तरह घायल हो गए हैं. मैथन पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाना ले गई और चालक को हिरासत में लिया है. वहीं, घायल मविशियों के इलाज की भी व्यवस्था कराई. मैथन ओपी प्रभारी बालाजी राजहंस ने बताया कि पशुओं की तस्करी के दौरान तेज गति से वाहन भगाने के क्रम में गाड़ी पलट गई. गाड़ी चालक समीर अंसारी ऊर्फ कुरैशी, गाड़ी मालिक व एक अन्य गुड्डू नामक व्यक्ति के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-snake-bitten-a-6-year-old-girl-in-nirsa-death/">धनबाद

: निरसा में 6 साल की बच्ची को सांप ने डंसा, मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही