Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : ई-कल्याण पोर्टल से एलएलबी कोर्स का ऑप्शन गायब, विद्यार्थी परेशान

Dhanbad : लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल 28 अप्रैल को प्राचार्य प्रो कमल किशोर पाठक से मिलकर अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा. विद्यार्थियों ने प्राचार्य को बताया कि ई-कल्याण छात्रवृत्ति पोर्टल पर एक माह से एलएलबी कोर्स का विकल्प शो नहीं कर रहा है. इससे विद्यार्थी छात्रवृत्ति का फॉर्म भरने से वंचित हैं. छात्रवृत्ति योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मई है. यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ, तो सैकड़ों विद्यार्थी छात्रवृत्ति का लाभ लेने से वंचित रह जाएंगे. इसका असर गरीब छात्रों पर पड़ेगा, क्योंकि वे कॉलेज की फीस जमा करने में असमर्थ हैं. उन्होंने बताया कि उपायुक्त और जिला कल्याण विभाग को भी ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया गया था. लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं निकला है. ज्ञापन सौंपने वालों में काशी कुमार महतो, राजीव कुमार दास, शीला कुमारी, विशाल, सिमरन, वेद प्रकाश, शाहिना समेत अन्य विद्यार्थी शामिल थे. यह भी पढ़ें : [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही