Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मधुबन कोवाशरी में मैनुअल की मांग को लेकर 13 दिनों से लोडिंग कार्य ठप

Katras/Baghmara : बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र अंतर्गत मधुबन कोल वाशरी में मैनुअल लोडिंग की मांग को लेकर भाकपा माले ने 13 दिनों से लोडिंग कार्य ठप कर दिया है. भाकपा माले के बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष बलदेव वर्मा एवं रामेश्वर साव के नेतृत्व में स्थानीय बेरोजगार स्लरी की मैनुअल लोडिंग कराने की मांग पर अड़े हुए हैं. दर्जनों की संख्या में मजदूरों ने कांटाघर के समक्ष धरना पर बैठे हैं. बलदेव वर्मा ने कहा कि मधुबन वाशरी के परियोजना पदाधिकारी मजदूरों की मांगों की अनदेखी कर रहे हैं. कोल वाशरी में स्थानीय बेरोजगारों को काम देना ही होगा. इधर, परियोजना पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि मजदूरों की मांगों से वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है. उनका आदेश मिलने पर ही मैनुअल लोडिंग के बारे में कुछ कहा जा सकता है. वैसे, मैनुअल लोडिंग में मजदूरों की सुरक्षा का सवाल खड़ा होता है. धरना-प्रदर्शन में श्रीराम विश्वकर्मा, भजोहरि महतो, विनोद रवानी, नरेश भुइयां, मनसा भुइयां, भोलू भुइयां, कालू नापित, शंकर रविदास, अशोक रवानी, जम्मू रवानी, संतोष महतो, रंजीत रजवार, सुरेश रजवार, किशोर रजवार, पिंकी देवी, अल्पना देवी, रिंकू देवी भुनेश्वर रविदास, सोनिया देवी, लालचंद महतो, दीपक कुम्हार, सीताराम भुइयां, दिनेश कुम्हार आदि शमिल रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-announcement-of-no-vending-zone-in-the-city-roadside-shops-decorated/">धनबाद

: शहर में नो वेंडिंग जोन की घोषणा हवा हवाई, सड़क किनारे सज रहीं दुकानें  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही