Search

 
 
 

धनबाद: चांपापुर कोलियरी में लोडिंग मजदूरों ने किया प्रदर्शन

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) बिहार कोलियरी कामगार यूनियन ( असंगठित मजदूर ) की ओर से चांपापुर कोलियरी में लोडिंग मजदूरों ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर कोलियरी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष आगम राम ने कहा कि लोडिंग मजदूरों को ना तो कार्यस्थल पर शुद्ध पेयजल मिलता है और ना ही धूप और वर्षा से बचने के लिए शेड की कोई व्यवस्था है. उनका इलाज ईसीएल के अस्पताल में होना चाहिए, साथ ही सुरक्षा की सामग्री जूता, हेलमेट आदि दिया जाना चाहिए. मजदूरी की न्यूनतम बढ़ोतरी तथा अन्य मांगों को लेकर प्रबंधक को मांग पत्र सौंपा गया. पत्र में कहा गया है कि जल्द मांगों की पूर्ति नहीं हुई तो पूरे मुगमा क्षेत्र में आंदोलन किया जाएगा. सभा में शाखा सचिव अमित मुखर्जी, बुद्धि राम, मिहिलाल सोरेन, बोदीनाथ, मिथुन बाउरी, हरिपद बाउरी, सुकू बाउरी, उपेंद्र महतो, परेश सोरेन आदि ने अपने विचार व्यक्त किए. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-the-team-of-the-municipal-corporation-played-the-band-of-five-bands-fined/">धनबाद:

नगर निगम की टीम ने पांच बैंड वालों की बजाई बैंड, वसूला जुर्माना [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही