Dhanbad : इधर एक बार फिर गर्मी का पारा चढ़ता जा रहा है, उधर बिजली व्यवस्था लगातार खराब होती जा रही है. लोड शेडिंग कोढ़ में खाज की तरह परेशान कर रही है. कई इलाके अब तक आंधी-बारिश की मार से भी उबरे नहीं हैं. शहर से सटे कसियाटांड़, पथराकुली, दुहाटांड़, मनई टांड़ के कुछ हिस्सों में तीन बाद बिजली लौटी, मगर 29 मई से फिर गायब हो गयी है. शहरी इलाकों में हीरापुर, धैया, बैंकमोड़, सरायढेला में हर घंटे लोडशेडिंग ने लोगों को हलकान कर रखा है.
फेल हो रहा निर्बाध सप्लाई का दावा
राज्य सरकार ने अतिरिक्त बिजली खरीदी तो जेबीवीएनएल ने 24 घंटे बिजली देने का दावा किया था. डीवीसी से जेबीवीएनएल को मांग के अनुसार पूरी बिजली भी मिल रही थी, लेकिन लोकल फाल्ट के कारण 24 घंटे बिजली सप्लाई का दावा हवा-हवाई साबित होकर रह गया. विभाग ने जितनी भी सुधार की कोशिश की, स्थिति बिगड़ती चली गई. बढ़ रही उमस, लोडशेडिंग नहीं हो रही कम
30 मई मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उमस से लोग परेशान रहे. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना जताई है. 5 जून तक आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने की भी संभावना है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment