Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : शिविर में 75 महिलाओं को रोजगार के लिए दिया गया 50 लाख का ऋण

Maithon : बैंक ऑफ इंडिया की लायकडीह व पंचेत शाखा ने 17 मार्च को लायकडीह में स्टार सखी स्कीम ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि बैंक के महाप्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है. शिविर में 75 महिलाओं को 50 लाख का ऋण मुहैया कराया गया. उन्होंने कहा कि महिलाएं चाहें तो गाय पालन, बकरी पालन, सूअर पालन, मुर्गी पालन, किराना दुकान, मशरूम, झिगड़ी का पैकेट बनाकर, बड़ी, पापड़, अगरबत्ती, मोमबत्ती निर्माण कर ज्यादा पैसे कमा सकती हैं. शिविर में सपना केवट को स्टार सखी योजना के तहत सूअर पालन के लिए चार लाख रुपये का ऋण मुहैया कराया गया. कार्यक्रम का संचालन राहुल प्रसाद ने किया. मौके पर चिनप अध्यक्ष डब्ल्यू बाउरी, मुखिया रंजीत पासवान, बैंक के शाखा प्रबंधक सिंटू गोराई व सुमित प्रकाश सहित बैंक कर्मी व काफी संख्या में महिला ग्रुप की सदस्य मौजूद थीं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-session-of-jharkhand-provincial-marwari-youth-forum-from-18th-1000-representatives-will-gather/">धनबाद

: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच का अधिवेशन 18 से, जुटेंगे 1000 प्रतिनिधि [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही