Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  स्थानीय लोगों ने मोबाइल चोर को खदेड़ कर पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Jharia: झरिया (Jharia) झरिया के पोद्दारपाड़ा में बुधवार 3 मई की दोपहर एक मोबाइल चोर को स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया व पुलिस को सौंप दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाइक सवार भूतगड़िया निवासी मोहम्मद असफाक बीवी के संग अपने एक रिश्तेदार का हाल चाल जानने धर्मशाला रोड स्थित निजी अस्पताल गया था. रिश्तेदार से मिलने के बाद जब वह घर लौट रहा था तो पोद्दारपाड़ा के पास उसकी ऊपरी जेब से एक युवक मोबाइल छीन कर भागने लगा. जब तक वह बाइक को संभालता तब तक मोबाइल लेकर वह व्यक्ति दूर जा चुका था. असफाक ने शोर मचाया तो कुछ स्थानीय लोगों ने मोबाइल चोर को दौड़ाकर धर दबोचा और पीटते हुए झरिया थाना ले गए. उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया. पकड़ा गया युवक ऊपरकुल्ही का रहनेवाला है और उसका नाम राजा अंसारी बताया जा रहा है. भुक्तभोगी ने मामले की लिखित शिकायत झरिया पुलिस से की है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही