Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पाइपलाइन मरम्मत करने पहुंचे झमाडा कर्मचारियों का स्थानीयों ने किया विरोध

Advertisement
Advertisement
काफ़ी हो हंगामा और मान-मनौअल के बाद शुरू हुआ मरम्मत कार्य
Jharia : झरिया थाना क्षेत्र के हामिद नगर सब्जीबागान मे मंगलवार 25 जुलाई की दोपहर पाइपलाइन के लीकेज की मरम्मत करने गए झमाडा कर्मचारियों को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. बड़ी संख्या में मौजूद स्थानीय लोगों ने मरम्मत कार्य को रोक दिया. मामला बढ़ता देख पाइपलाइन मरम्मत करने आए कर्मचारियों ने पूरी घटना की सूचना झमाडा के अधिकारियों को दी. काफी हो-हंगामा और आश्वासन के बाद मरम्मत कार्य शुरू हो सका. स्थानीय लोगों का कहना था कि वे लोग कई वर्षों से यहां पानी भरते हैं. तीन हजार से भी ज्यादा लोग इस पाइपलाइन पर ही निर्भर है. लेकिन सोची समझी साजिश के तहत पाइपलाइन लीकेज मरम्मत के बहाने लोगों को परेशान किया जा रहा है. झमाड़ा के अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पूरे झरिया शहर में पाइपलाइन लीकेज का मरम्मत कार्य चल रहा है. जहां-जहां लीकेज की सूचना मिलती है वहां कर्मचारी मरम्मत के ले पहुंचते हैं. मंगलवार को सब्जीबागान में भी कर्मचारी मरम्मत कार्य के लिए पहुंचे थे. कुछ लोगों ने उनका विरोध किया. मामले की पूरी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी जाएगी. यह">https://lagatar.in/dhanbad-for-23-years-there-is-a-step-motherly-relationship-with-the-bengali-language-bengu-thakur/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : 23 सालों से बांग्ला भाषा के साथ हो रहा सौतेला हुआ : बेंगू ठाकुर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही